जिला लाहौल स्पीति में बारिश, बाढ़ व भूस्खलन से हुए नुकसान का जल्द आंकलन तैयार करें अधिकारी -उपायुक्त राहुल कुमार

कृषि व उद्यान विभाग भी किसानों व बाग वानों की फसलों के नुकसान का ब्यौरा भी प्रस्तुत करें |
जलशक्ति विभाग नालों में बाढ़ से हुई सिंचाई कूल्हों की जल्द मरम्मत कार्यों को भी अंजाम दें वह प्राथमिकता के आधार पर नालों के तटी करण को लेकर बृहद कार्य योजना तैयार करें ताकी भविष्य में इस तरह बाढ़ से सिंचाई कूल्हें न टूटे और नुकसान कम हो ।
उन्होंने लोगो से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन के साथ सहयोग करें
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन द्वारा बनाई गई उपमंडल स्तरीय समितियां समन्वय स्थापित कर अपने कार्य क्षेत्र में मरम्मत कार्य को तीव्र गति प्रदान करें |
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी की मौसम संबंधी सूचना के अनुसार आगामी कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसी के दृष्टिगत उन्होंने आपदा से निपटने के लिए गठित की गई सभी टीमों के सदस्यों को आगामी दिनों के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लाहौल स्पीति
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



