Advertisement
पोषण पखवाड़ा का हुआ समापन

इस अवसर पर विभाग के पंजीकृत दल सुभाष कला संगम कोटा के कलाकारो द्वारा नुक्कड़ नाटक कर महिलाओं और बच्चों के पोषण के बारे एवं महिलाओं को स्तनपान कराने से फायदे और नहीं कराने पर संतान खो देने तक का मार्मिक अभिनय के माध्यम से आम जनता को मनोरंजन पूर्वक जानकारी दी।
इस दौरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पृथ्वी दिवस के मौके पर दिवस की महत्ता तथा बाल विवाह की रोकथाम एवं लू-तापघात से बचने के बारे में जानकारी दी गई। अंत में सभी महिलाओं को पोषण की शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक चन्दा रानी मीणा, भगवती यादव, नजमा परवीन, दीपिका चोपड़ा, पोषण समन्वयक रवि मोदी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


