धौलपुर । राजस्थान सरकार द्वारा नर्सेज के पदों को समाप्त करने के फैसले को लेकर जिले के डॉ.मंगल सिंह चिकित्सालय में राजस्थान नर्सेज एसोशिएशन के बैनर तले मंगलवार को नर्सेज कर्मियों ने आदेशों की होली जला कर विरोध जताया। नर्सेज कर्मियों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने 6 हजार 822 नर्सिंग पदों को समाप्त कर नर्सेज कर्मियों के साथ कुठाराघात किया हैं जिसे नर्सेज कर्मी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि नर्सेज कर्मियों की विभिन्न मांगे लंबे अर्से से चली आ रही हैं लेकिन सरकार ने अभी तक उन पर कोई निर्णय नहीं लिया। नर्सेज कर्मियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार जल्द अपने फैसले को वापिस नहीं लेती हैं और मांगो को पूरा नहीं करती हैं तो नर्सेज कर्मी 13 अक्टूबर को कार्य का बहिष्कार करेंगे।