NRI married to Mewat, hearted wife, married-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेवात के छोरे पर आया एनआरआई युवती का दिल, कर ली शादी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 मई 2017 5:00 PM (IST)
मेवात के छोरे पर आया एनआरआई युवती का दिल, कर ली शादी
नूंह। अमेरिका के बोस्टन शहर की रहने वाली एनआरआई वान्या मेहता एक नजर में ही मेवात के छोरे अखिलेश आर्य को अपना दिल दे बैठी। दोनों ने सादा समारोह में वैदिक रीति से सात फेरे लिए और जनम-जनम के साथी बन गए। अमेरिका के बोस्टन शहर मे रहने वाली वान्या मेहता के पिता वहां पर डाक्टर हैं। वान्या ने सर्वश्रेष्ठ अंर्तराष्ट्रीय कार्नेल यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर साईंस में पोस्ट ग्रेच्युएशन की। वान्या मेहता का उद्देश्य था कि वह भारत देश के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि के विकास पर कार्य कर किसानों को खुशहाल बनाने के साथ-साथ अंग्रेजी विषय पर विद्यार्थियों को दक्ष करें। उन्होंने उड़ीसा, बिहार एवं उत्तरप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को टाटा कार्निल इंस्टीटयूट के माध्यम से कृषि के प्रति जागरूक कर रही हैं।
इंग्लिश एवं फॉरेन लैंगवेज यूनिवर्सिटी हैदराबाद में तीन वर्ष पहले मेवात के ऐतिहासिक शहर फिरोजपुर झिरका का छोरा अखिलेश आर्य से वान्या की उस समय पहली मुलाकात हुई। अखिलेश आर्य यहां पर इंग्लिश कल्चर स्टडीज से पोस्ट ग्रेच्युएशन कर रहे थे। पहली नजर ही दोनों वान्या मेहता मेवात के इस छोरे अखिलेश को दिल दे बैठी। दोनों का प्यार परवार चढ़ा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
अखिलेश आर्य के पिता सुभाष आर्य आर्य समाज के सरंक्षक एवं सेवानिवृत प्रिंसीपल हैं। इनकी माता विजय सिंगला भी प्रिंसीपल के पद से सेवानिृत हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि ले रही हैं। चार मई को अखिलेश आर्य एवं वान्या मेहता ने सादगी के साथ शादी की। न कोई ढोल न कोई नगाड़ा, न कोई टैंट औ न कोई आतिशबाजी और न ही चकाचौंध करने वाली लाईटिंग। वैदिक रीती से यज्ञ करने के बाद दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और सात फेरे लिए। विशेष बात यह है कि इस शादी में दहेज का कोई लेनदेन नहीं हुआ। सभी ने वर-वधु को आर्शीवाद दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement