Advertisement
अब भर्ती परीक्षा में प्रश्न का उत्तर नहीं देने पर भरना होगा 5 वां विकल्प

चयन प्रक्रिया पूर्ण होने तक सुरक्षित रखनी होगी ओएमआर शीट की कार्बन प्रति—
अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्ति पर पूरी ओएमआर शीट वीक्षक को सौंपनी होगी। वीक्षक इसकी मूल प्रति को स्वयं के पास जमा कर कार्बन प्रति को सावधानीपूर्वक अलग करते हुए परीक्षार्थी को देंगे। इस कार्बन प्रति को परीक्षार्थी अपने साथ ले जा सकेगा। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने तक परीक्षार्थी को इस कार्बन प्रति को सुरक्षित रखना होगा एवं आयोग द्वारा मांगने पर प्रस्तुत करना होगा।
————————————
वरिष्ठ अध्यापक-संस्कृत (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022
काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक-संस्कृत (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए उपस्थित होने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को 31 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संबंधित अभ्यर्थियों को इस संबंध में पृथक से जरिए एसएमएस भी सूचित किया जा रहा है।
आयोग सचिव ने बताया कि 10 से 23 अगस्त 2023 तक उक्त परीक्षा के तहत विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। इसमें अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा पुनः अवसर दिया जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थियों को आवश्यक रूप से निर्धारित दिनांक को आयोग कार्यालय में पूर्व में जारी काउंसलिंग पत्र के साथ ही उपस्थित होना होगा। इसके बाद पात्रता जांच के लिए अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। इसमें अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


