फाजिल्का। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रमेश खुंगर सोनू को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल फाजिल्का का अध्यक्ष बनाया गया है। नई आबादी इस्लामाबाद के वार्ड नंबर 25 में हुए समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री और फाजिल्का विधायक सुरजीत कुमार ज्याणी ने उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान ज्याणी ने कहा कि भाजपा अकाली सरकार ने अभी तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी सुविधाएं प्रदान की है। साथ ही पिछले 10 साल में सरकार ने हर इलाके का पूरा विकास कराया है। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश सेतिया, नगर कौंसिल अध्यक्ष राकेश धूड़िया, भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी फुटेला, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राणा संधू, भाजयुमो जिला महासचिव साजन मोंगा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक जैरथ, भाजपा बीसी मोर्चा जिला महासचिव नत्थूराम नायक, आईटी सेल के अध्यक्ष हरनाम कंबोज, सचिन जाजोरिया, नरेश जुनेजा, बबलू फुटेला और रवि कुमार भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...