जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने ग्रामीण की इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित
विभागीय अधिकारियो को यथाशीघ्र इस समस्या का समाधान करवाकर राहत पहुंचाने
के निर्देश दिए है। रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने
ग्रामीणा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविरो में पहुंचकर अपनी
समस्याओ का समाधान करवाने का आहवान किया। जिला कलक्टर शर्मा ने पीपरली
ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करवाकर ओडीएफ घोषित करवाने में
ग्रामीण से सहयोग की अपील की। जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि प्रत्येक
ग्रामीण अपने घर में शौचालय निर्माण करवाकर उसका इस्तेमाल करें, साथ ही
अन्य ग्रामीण को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिला कलक्टर शर्मा ने इस दौरान
ग्रामीण की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारि को यथाशीघ्र समाधान करवाकर आमजन
को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े :देवरिया में हिंदू संगठनों का बंद, देखें 20 तस्वीरेंयह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें