Now decide the public, which work is the first-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर मेयर की दो टूक - अब जनता तय करें, कौनसे काम पहले हो

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जून 2019 2:52 PM (IST)
जयपुर मेयर की दो टूक - अब जनता तय करें, कौनसे काम पहले हो
जयपुर। राजधानी सांगानेर क्षेत्र में श्योपुर गांव की मुख्य सड़क से सौंदर्यकरण कार्य की शुरूआत होगी। मेयर विष्णु लाटा ने बुधवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतापनगर सेक्टर-3 में आयोजित परिंड़े बांधने एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन से संवाद करने के बाद यह घोषणा की। लगभग 1 करोड़ 11 लाख रूपये की राशि से पिंजरपोल गौशाला के सामने से पन्नाधाय सर्किल तक श्योपुर गांव की सड़क के सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा। सड़क के बीच में डिवाइड़र और लाईटिंग की जाएगी और साइड़ों में टाईलें लगायी जाएंगी। उन्होंने स्थानीय निवासियों से कहा कि यदि किसी ने रोड़ पर अतिक्रमण कर रखा है तो आप लोग आपसी समझाइश से उस अतिक्रमण को हटवाएं ताकि आमजन के लिए राह आसान हो सके। उन्होंने लोगों से कहा कि सभी लोग मिलकर अपने क्षेत्र के विकास कार्यों कि प्लानिंग करें और कामों कि प्राथमिकता तय कर लें। उन कामों को सबसे पहले पूरा करवाया जाएगा जिन्हें जनता ने प्राथमिकता दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement