Now decide the public, which work is the first Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर मेयर की दो टूक - अब जनता तय करें, कौनसे काम पहले हो

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जून 2019 2:53 PM (IST)
जयपुर मेयर की दो टूक - अब जनता तय करें, कौनसे काम पहले हो
प्रत्येक वार्ड में खर्च होंगे 3 करोड़ रूपये रोटरी सामुदायिक दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि प्रत्येक वार्ड़ में 3 करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि के विकास कार्य करावाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सांगानेर क्षेत्र में कुल 13 वार्ड़ो में 39 करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि विकास कार्यो पर खर्च की जाएगी। एक-एक सड़क का सर्वे कर उसका नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य पूरे होने के बाद सांगानेर का एक नया विकसित रूप लोगों को देखने को मिलेगा। अगले तीन माह में लाईट की समस्या से मुक्त होगा शहर
महापौर ने स्थानीय निवासियों से बात करते हुए कहा कि अगले तीन महीने में शहर के हर पोल पर लाईट लगवा दी जाएगी और शहर का हर कोना रोशन होगा। उन्होंने कहा कि तीन महीने बाद शहर में प्रकाश सम्बन्धी कोई समस्या नहीं रहेगी।
इस दौरान उन्होंने पेड़ों पर परिंड़े बांधे और लोगों से अपील कि की ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं और उन्हें सहेजकर बड़ा करें। इस दौरान उन्होंने आमजन कि समस्याऐं सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement