Note ban is bold decision Jetli -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत में अब फैसला लेने की ताकत, नोटबंदी साहसिक फैसला- जेटली

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 12:40 PM (IST)
भारत में अब फैसला लेने की ताकत, नोटबंदी साहसिक फैसला- जेटली
नई दिल्ली। फिक्की की 89वीं वर्षगांठ की आम बैठक पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी के फैसले को सरकार का साहसिक कदम बताया है। मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी के फैसले के पक्ष में बोलते हुए कहा कि नए नोटों को आने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा। उन्होने यह भी कहा कि आरबीआई नए नोटों की पूर्ति करने में बहुत जल्दी सक्षम हो जाएगी। जेटली ने कहा कि भारत में अब फैसले लेने की ताकत है और इस फैसले से देश और देशवासियों को इसका आगे बहुत फायदा मिलेगा। टैक्स की मौजूद व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होने कहा कि 16 सितंबर 2017 को देश की मौजूदा टैक्स व्यवस्था बंद हो जाएगी। जीएसटी के बारे में वित्तमंत्री ने कहा कि जीएसटी का पास होना हमारे लिए बड़ा कदम है। उन्होने कहा कि अर्थव्यवस्था में बदलाव के चलते हमारे देश को उभरती हुई आर्थिक शक्तियों के रूप में देखा जा रहा है। [@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement