Notbndi closed Wednesday due to Mansa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबन्दी के चलते बुधवार को मानसा बंद

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 10:59 PM (IST)
नोटबन्दी के चलते  बुधवार को मानसा बंद
मानसा । व्यापार मंडल मानसा द्वारा नोटबंदी को लेकर मानसा शहर पूर्ण बंद रखने का ऐलान किया है। इस बारे में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मुनीश बब्बी दानेवालिया ने केंद्र सरकार के नोटबन्दी के फैसले को लोक विरोधी बताते हुए कहा कि इसके जारी होने से पूरे देश में आर्थिक मंदी का दौर शुरू हो गया है। बब्बी ने कहा कि आम लोगों को आटा दाल सब्जियां और घरेलू वस्तुएं खरीदने के लिए बहुत ज्यादा मुश्किलें आ रही है। हर प्रकार के सभी व्यापारियों का व्यापार तबाही की कगार पर है। देश में खरीदो फरोख्त कम हो रही है। व्यापारियों के पास माल खरीदने के लिए रकम नहीं है। खाद बीज खरीदने के लिए किसान भटक रहा है। मगर नोटबंदी कारण उन्हें मजदूरी नहीं मिल रही है। धान के सीजन में जो गरीब मजदूर यहां आकर मजदूरी करने आए मजदूर जोकि मेहनत मजदूरी कर थोड़ा बहुत रुपया पैसा कमाते है, वह भी लाचार हो गए है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो नोटबन्दी को लेकर फैसले किये, उन को भी केंद्र सरकार लागू नहीं कर सकी, कि जिस व्यापारी का किसी भी बैंक में चालू खाता है उसको इस फैसले मुताबिक रोज के लिए 50 हजार रुपए तथा बचत खाते वाले को 24 हजार रुपए मिलने चाहिए, जो कि नहीं मिल रहे। इस बारे में व्यापार मंडल मानसा अधिकारी और सदस्यों द्वारा एडीसी मानसा को मिल कर अपनी, मुश्किलें से जानकार करवाया था। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल मानसा ने फैसला लिया है कि 30 नवंबर को सारा शहर पूर्ण रुप में बंद रखा जायेगा। इस मौके रमेश टोनी, मनजीत सिंह, सुरेश नन्दगढिय़ा, डा. जनक राज, प्यारा लाल, प्रशोतम बांसल, राजीव राम , चन्दरकांत कुकु, दीना नाथ चुघ, तरसेम मिढ़ा, भीम सैन, बलविन्दर बांसल, अशोक लिबर्टी, प्रदीप कुमार, अरुण बिट्टू, यशपाल, तरसेम चंद, आत्मा राम बीटा, धर्मपाल, सुरिन्दर मीरपूरिया, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।
नोटबंदी से जिले के विभिन्न गांव निवासी हुए खुश
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement