not defeat in the public courts - district sessions judge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोक अदालतों में नहीं होती किसी की हार-जिला सेशन जज

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 3:49 PM (IST)
लोक अदालतों में नहीं होती किसी की हार-जिला सेशन जज
पठानकोट। जिला कानूनी सेवा अथोरिटी दिल्ली की ओर पठानकोट सेशन कोर्ट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला सेशन जज और जिला कानूनी सेवा अथोरिटी के चेयरमैन तेजविंदर सिंह की मौजूदगी में सात बेंचों में कई मामलों का बातचीत और समझाइश के जरिए समाधान निकाला गया। लोक अदालत में पांच हजार कोर्ट केसों का निपटारा करने के साथ 26 करोड़ रुपए के अवार्ड पास किए गए। इस मौके पर सेशन जज ने कहा कि लोक अदालत में कोई भी हार कर बाहर नहीं जाता है। बल्कि सभी फैसले आपसी रजामंदी से होते हैं। आज देश में सभी मामलों में ऐसे ही समझाइश के जरिए हल निकाले जाने की जरूरत है। जिससे न्यायालयों में मामलों की संख्या कम हो सके और दूसरे लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने? यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement