हनुमानगढ़। शनिवार सुबह एक कंटेनर नो एंट्री में घुस आया। इससे घण्टों यातायात बाधित रहा। कंटेनर को मार्ग से हटाने के बाद यातायात सुचारू हो सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे एक कंटेनर नम्बर एनएल 01 एन 0011 टाउन से जंक्शन की तरफ आया। जब वह राजीव चौक पर पहुंचा तो वहां खड़े यातायात पुलिस कर्मियों ने इसे रूकवाने का प्रयास किया लेकिन चालक कंटेनर को रोकने की बजाए जंक्शन बस स्टैण्ड की तरफ ले गया। जब कंटेनर बस स्टैण्ड के सामने सूरतगढ़ रोड पर पहुंचा तो वहां से गुजर रहे ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ टक्कर हो गई। बीच सडक़ दोनों वाहनों के खड़े होने से बस स्टैण्ड के बाहर यातायात बाधित हो गया। बस स्टैण्ड के बाहर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। जाम लगने के बाद मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस कर्मियों ने ट्रॉली व कंटेनर को करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद वहां से हटवाया। इस दौरान जाम लगने से वाहन चालक परेशान होते रहे तथा कुछ देर के लिए शहर में आवागमन में बाधा पैदा हुई।
यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंकायह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटा