Nihang Singh murdered by unknown assailants, attacked with rods-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निहंग सिंह की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या, रॉड से किया हमला

khaskhabar.com: बुधवार, 03 जनवरी 2024 4:08 PM (IST)
निहंग सिंह की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या, रॉड से किया हमला
मुक्तसर। पंजाब के मुक्तसर के हलका गिद्दड़बाहा में बीती रात निहंग की अज्ञात लोगों ने रॉड से मारकर हत्या कर दी। मृतक निहंग सिंह जसवीर सिंह बग्गा वास हुस्नर ने पिछले कुछ दिनों से गिद्दड़बाहा में मलोट रोड पर एक झोपड़ी बनाकर लंगर लगाया हुआ था और आने-जाने वाले लोगों को लंगर ग्रहण करवाता था। कल रात जब दो अज्ञात व्यक्ति आए तो उक्त निहंग ने उन्हें लंगर लेने के लिए कहा, लेकिन लंगर लेने की बजाय उक्त अज्ञात व्यक्तियों ने निहंग सिंह को बाहर आने के लिए कहा और जब निहंग अपनी झोपड़ी से बाहर आए तो उक्त लोगों ने हमला कर दिया। उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। निहंग सिंह का कत्ल करने के बाद उसकी पत्नी को उसके घर छोड़ आया था। मृतक के तीन बच्चे हैं जिनमें एक बेटा सतनाम 5 वर्ष एकम 2 वर्ष और बेटी धनवीर कौर जो के अभी सिर्फ तीन माह की है। पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement