Newly Constructed School Building Worth Rs. 7 Crore Inaugurated in Dadal Village; Contribution of Philanthropists Applauded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दादाल ग्राम में 7 करोड़ से नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण, भामाशाहों के योगदान की सराहना

khaskhabar.com: सोमवार, 22 दिसम्बर 2025 9:31 PM (IST)
दादाल ग्राम में 7 करोड़ से नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण, भामाशाहों के योगदान की सराहना
जालोर। सोमवार को जालोर जिले के दादाल ग्राम में श्रीमती शान्ति देवी चतरमल जी जैन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 7 करोड़ से नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में विधानसभा के मुख्य सचेतक व राज्य के सहकारिता एवं वाणिज्य विभागों के मंत्री उपस्थित रहे। समारोह में विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि जालोर जिला भामाशाहों की भूमि है तथा शिक्षा के क्षेत्र में यहां के भामाशाहों का योगदान सदैव अतुलनीय रहा है। नागरिक उड्यन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय है। समाज के लिए ऐसे भामाशाह सदैव अनुकरणीय रहेंगे। उन्होंने भामाशाह द्वारा विद्यालय भवन निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से जालोर जिले के बच्चे पढ़-लिखकर प्रशासनिक, चिकित्सा, इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को स्किल डवलपमेंट के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के.विश्नोई ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा सहित समाज कल्याण के हर क्षेत्र में भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है। विकसित राजस्थान@2047 मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप राज्य के प्रत्येक गांव-ढाणी तक ग्रामीणों को लाभ प्राप्त हो रहा है। राज्य सरकार के दो वर्ष के अल्पकालिक समय में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिसके फलस्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प विकसित भारत@2047 को साकार करने में सहयोग मिला है। पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वीसी के माध्यम से जुड़कर भामाशाह परिवार का आभार जताते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की।
समारोह में भामाशाह परिवार ने विद्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले स्व. मलसिंह परिवार का आभार जताया।
समारोह में अतिथियों ने फीता काट कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जसराज राजपुरोहित, दानाराम चौधरी, सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, पुखराज विराणा, मंजू सोलंकी, प्रकाश छाजेड़, नैनमल लखारा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूल विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement