फतेहाबाद। जिले में नई करेंसी से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। विजिलेंस की टीम की ओर से शिक्षा विभाग के क्लर्क राजकुमार को 50 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पिरथला गांव में आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल के नाम से स्कूल चलाने वाले सुरेश कुमार से 60 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। जिसमें दस हजार रुपए वो पहले ही ले चुका था। बाकी 50 हजार रुपए वो नए नोटों में लेते समय विजिलेंस की टीम के हत्थे चढ़ गया। पीड़ित ने बताया कि किसी ने उसके स्कूल के बारे में हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। जिसके बाद स्कूल के रिकाॅर्ड को वैरिफाई करने की एवज में आरोपी ने 60 हजार की रिश्वत की रकम मांगी थी। आरोपी ने रिश्वत नहीं देने पर स्कूल का गलत रिकाॅर्ड वैरिफाई कर कोर्ट में भेजने की धमकी दी थी।
1000 के नोट चलन से बाहर,जानिए कुछ ख़ास बातें