new class rooms in Schools-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्यालयों को मिली नवीन कक्षा कक्षों की सौगात

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2017 11:22 PM (IST)
विद्यालयों को मिली नवीन कक्षा कक्षों की सौगात
जयपुर/डूंगरपुर। जनस्वावस्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग राज्यमंत्री सुशील कटारा ने गुरुवार को डूंगरपुर जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करावाड़ा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़ावाटेश्वर को राज्य सरकार की विद्यालयों को भौतिक संसाधनों से संपन्न बनाने के क्रम में नवीन कक्षा-कक्षों की सौगातें दीं। लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यमंत्री कटारा ने कहा कि राज्य सरकार जनजाति क्षेत्र में शैक्षिक उन्नयन के लिए कृत संकल्पित है और इस क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए अनेकों योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित एवं प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने युवा शक्ति से आह्वान किया कि वे उच्च शिक्षा ग्रहण कर जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्य कर समाज, राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन करें। इस मौके पर जिला प्रमुख माधवलाल वरहात ने भी कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और शैक्षिक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होते हुए इस क्षेत्र के युवाओं को विकासात्मक गतिविधियों से जिले को आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर संबंधित गांवों के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, संस्था प्रधान के साथ ही अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement