NCC cadets of Shri JJT University celebrated World Environment Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के एनीसीसी कैडेट्स ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जून 2025 4:08 PM (IST)
श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के एनीसीसी कैडेट्स ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
झुंझुनूं। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में एनसीसी कैडेट्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इसमें यूनिवर्सिटी के सभी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट जानकारी देते हुए डॉ.अरुण कुमार ने बताया कि एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर जयपुर के आदेश एवं 2 राजस्थान बटालियन एनसीसी चूरू के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील कुमार के दिशा निर्देश पर "गो ग्रीन ब्रीद क्लीन" थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान "गो ग्रीन ब्रीद क्लीन" थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। तत्पश्चात सभी कैडेट्स ने पौधरोपण का कार्य किया। यूनिवर्सिटी के कैडेटों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर शपथ लेकर पर्यावरण को बचाने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया। साथ ही समस्त यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों से कचरा इधर-उधर न फैलाने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। प्रेजिडेंट डॉ देवेन्द्र सिंह ढुल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके और वैश्विक जलवायु संकट को स्वीकार कर सके। हर गुजरते साल के साथ, जलवायु खराब होती जा रही है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी प्रकृति को बचाने और संरक्षित करने में मदद करें। रजिस्ट्रार डॉ अजीत कुमार ने सभी कैडेट्स को पृथ्वी पर व्याप्त प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग, पानी की कमी और अन्य संकटों से बचाने में एक अहम भूमिका निभाने को कहा। इस दौरान चेयरपर्सन डॉ विनोद टिबरेवाला ने कैडेट्स के इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान कैप्टन जय सिंह, अंडर ऑफिसर दीपांशी यादव, अंडर ऑफिसर सरजीत सिंह डा.रविंद्र प्रसाद डॉ. पिंकी चांगिल सहित कुल 27 कैडेट्स मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement