Navratri festival begins in Lalsot, crowds of devotees gather at Shakti Peethas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालसोट में नवरात्र महोत्सव की शुरुआत, शक्ति पीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

khaskhabar.com: सोमवार, 22 सितम्बर 2025 7:00 PM (IST)
लालसोट में नवरात्र महोत्सव की शुरुआत, शक्ति पीठों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लालसोट। सोमवार को उपखण्ड मुख्यालय सहित समूचे क्षेत्र में शारदीय नवरात्रा की धूम रही। घर-घर घट स्थापना के साथ पूजा-अनुष्ठान प्रारंभ हुए। लोगों ने वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच देवी मां की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महाकाली मंदिर, घाटा बालाजी, बावड़ी वाले बालाजी, कंकाली माता बगड़ी, रामबोला हनुमान मंदिर, जोबनेर माता, पंचमुखी हनुमान मंदिर डीडवाना सहित विभिन्न शक्ति पीठों पर श्रद्धालुओं ने घट स्थापना कर नवरात्र अनुष्ठान प्रारंभ किए। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ती रही। महाकाली मंदिर में भव्य आयोजनः महाकाली मंदिर परिसर को विद्युत सजावट से आकर्षक रूप दिया गया। सायंकाल पीठाधीश्वर महंत बनवारीलाल व्यास ने वेदमंत्रों और वाद्ययंत्रों की ध्वनि के बीच महाआरती संपन्न करवाई। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन कर आशीर्वाद लेते नजर आए।
9 दिन तक चलेगा महोत्सवः महाकाली सेवा समिति के तत्वावधान में नवरात्र महोत्सव के तहत पूरे नौ दिन तक सामूहिक महाआरती आयोजित होगी। वहीं दुर्गाष्टमी के अवसर पर सामूहिक दीप आरती और महाप्रसाद वितरण का भव्य आयोजन होगा।
महाकाली मंदिर लालसोट का प्रमुख आराध्य स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। माना जाता है कि लालसोट की 90 प्रतिशत जनता का आस्था केंद्र यही मंदिर है। नवरात्र महोत्सव का यहां विशेष महत्व है और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल छाया हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement