सिद्धू ने अमरिंदर सिंह से उनके आधिकारिक आवास में मुलाकात की जहां सिंह अपनी बीमारी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सिद्धू जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के निमंत्रण पर समारोह में भाग लेने पाकिस्तान गए थे, वहीं अमरिंदर सिंह ने निमंत्रण को ठुकरा दिया था और कहा था कि पाकिस्तानी सेना भारतीय जवानों की हत्या कर रही है और पंजाब में दोबारा आतंकवाद को पैदा करने की कोशिश कर रही है। इस अवसर पर सिद्धू ने मुख्यमंत्री को पाकिस्तान से लाया गया तीतर भी तोहफ़े
के तौर पर दिया। मीटिंग के बाद सिद्धू प्रसिद्ध अदाकार कपिल शर्मा के
विवाह के लिए रवाना हो गए। सिद्धू ने बुधवार को कहा कि उनके दौरे को लेकर उठे विवाद और मुख्यमंत्री को लेकर दिए बयान को बेवजह तूल दिया गया। उन्होंने कहा, "राई का पहाड़ बनाया गया। मुझे और कुछ कहने की जरूरत नहीं है।"
--आईएएनएस