अमृतसर। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर का कहना है कि पंजाब के उपमुख्यमंत्री व अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू को ह्यूमन बम बताया है। सुखबीर बादल को पता नहीं है कि ह्यूमन बम क्या होता है, अगर नवजोत सिंह सिद्धू ह्यूमन बम बनेंगे तो सबसे पहले सुखबीर बादल और विक्रम मजीठिया को गले लगाएंगे। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के आला नेताओं से बात चल रही है, जल्द ही नवजोत सिंह सिद्धू फैसला लेंगे और वे उनके साथ ही पार्टी जॉइन करेंगी। उनका कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू हमेशा पंजाब के भले के लिए खड़े हैं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में से उन्हें आप पार्टी ज्यादा अच्छी लगती है।
यह भी पढ़े :हरियाणा में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 16 सेयह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!