Advertisement
सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले नारायण सिंह चौड़ा को मिली जमानत, शिअद नेता ने आप सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

उन्होंने कहा कि इस चार्जशीट में शामिल आरोपी नारायण सिंह चौड़ा के बयान के मुताबिक, उसने पंजाब का माहौल खराब करने के लिए विदेश से भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामग्री मंगवाई थी। फिर भी, ऐसे आरोपी को एक साजिश के तहत राज्य सरकार ने बचाने का प्रयास किया है।
बता दें कि अमृतसर जिला सत्र न्यायालय ने मंगलवार को सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने के मामले में नारायण सिंह चौड़ा को जमानत दी थी। चौड़ा पर हत्या के प्रयास का आरोप था। उनके वकील जसपाल सिंह मंझपुर ने मीडिया से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की।
गौरतलब है कि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने की कोशिश की गई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। हालांकि, गोली दीवार में लगने के कारण सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित बच गए थे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर नारायण सिंह चौड़ा को पकड़ लिया था। सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। उनकी सुरक्षा के लिए एक एआईजी, दो एसपी, दो डीएसपी समेत लगभग 200 पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फरीदकोट
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


