Narayan Seva organized camps in 101 cities of the country-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश के 101 शहरों में नारायण सेवा ने लगाए शिविर

khaskhabar.com: रविवार, 23 अप्रैल 2023 11:26 AM (IST)
देश के 101 शहरों में नारायण सेवा ने लगाए शिविर
उदयपुर। अक्षय तृतीया पर नारायण सेवा संस्थान ने उदयपुर सहित देश के विभिन्न 101 शहरों में सेवा शिविर आयोजित किए| संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने अपनों से अपनी बात कार्यक्रम में अक्षय तृतीया का पौराणिक महत्व बताते हुए दिव्यांगों एवं रोगियों को फल, मिठाई और खिलौने बांटे| आदिवासी अंचल केजड़ा ग्राम शिविर में निदेशक वंदना अग्रवाल ने निर्धन महिलाओं को राशन और वस्त्र तथा बच्चों को नए कपड़े, जूते व चप्पल वितरित किए| संस्थान ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, तमिलनाडु,प.बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड के 100 शहरों में भोजन,वस्त्र बांट कर समाज में औरों की मदद करने और देने का भाव जागृत किया। संस्थान संस्थापक कैलाश मानव ने समस्त समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं को परशुरामजी जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी|

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement