khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 6:23 PM (IST)
जयपुर । दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से वीटी चैराहा मध्यम मार्ग मानसरोवर स्थ्ति हाउसिंग बोर्ड लैंड में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव नंदोत्सव के रूप् में मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो...,यशोदा जायो ललना...नंद घर बज रही.... जैसी बधाई गीतों के बीच मुख्य यजमान डॉ.पी.एल.अग्रवाल, ए.के.मित्तल,सुरेश खन्ना व मोहन तांबी व ओके प्लस के समूह के चैयरमेन ओम प्रकाश मोदी खिलौन श्रद्धालुओं को खिलौने, मेवे व फल की उछाल लुटा रहे थे। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं नंद के आनंद की खुशियां मनाता नजर आया।