बासंवाड़ा। शहर के डेगली माता चौक पर क्रान्तिकारी तरूध मंच के बैनर तले बांसवाडा नगरपरिषद सभापति मंजुबाला पुरोहित का पुतला फुंका। मंच के सभी लोगों ने सबसे पहले तो सभापति का पुतला एक लारी मे रख कर शहर मे धुमाया ओर डेगली माता चोक पर मंच के लोगो ने नगरपरीषद सभापति पर आक्रोश जताते हुए पुतला दहन किया। मंच के अशोक मदहोश ने बताया कि बांसवाडा शहर मे चारों ओर अव्यवस्थओं का आलम बना हुआ है , शहर मे मुख्य सडक मार्गो पर आवारा पशुओं का डेरा लगा रहता है। जिससे वाहन चलाने वालों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। इसी से परेशान होकर मंच के लोगो ने पुतला दहन किया।