My image cannot be tarnished by social media propaganda: Sanjay Rattan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार से मेरी छवि धूमिल नहीं की जा सकती : संजय रत्तन

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जून 2026 8:33 PM (IST)
सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार से मेरी छवि धूमिल नहीं की जा सकती : संजय रत्तन
ज्वालामुखी। ज्वालामुखी के विधायक Sanjay Rattan ने कहा कि सोशल मीडिया पर कट-पेस्ट की गई तस्वीरों, भ्रामक पोस्टों और दुष्प्रचार के माध्यम से उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ऐसे हथकंडों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता सच्चाई को अच्छी तरह समझती है और केवल कट-पेस्ट सामग्री या मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर किसी की छवि को खराब नहीं किया जा सकता। संजय रत्तन ने कहा कि उनका पूरा राजनीतिक जीवन जनता की सेवा और विकास कार्यों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोग तथ्यों के आधार पर निर्णय लेते हैं, न कि सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले दुष्प्रचार अभियानों से प्रभावित होते हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास, जनसमस्याओं का समाधान और जनता की सेवा है तथा वे ऐसे दुष्प्रचार से विचलित हुए बिना अपने कार्यों को जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement