Muslim community will celebrate Eid today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुस्लिम समुदाय आज मनाएगा ईद

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अप्रैल 2024 6:53 PM (IST)
मुस्लिम समुदाय आज मनाएगा ईद
उदयपुर। रमजान के मुकद्दस महीने के पूरा होने के बाद मुस्लिम समाज ईद उल फितर का त्यौहार गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाएगा। ईद के त्यौहार के मद्देनजर उदयपुर शहर की विभिन्न मस्जिदों में सुबह विशेष नमाज होगी। इसके बाद ईद की खुशियां सेवइयों से सजेगी। इससे पहले, बुधवार को उदयपुर के विभिन्न मुस्लिम बहुल मोहल्लों में ईद की रौनक नजर आने लग गई। कुछ मोहल्लों में छोटे-छोटे चकरी-डोलर भी लगे हैं। मोहल्लों और आसपास के क्षेत्र की परिधानों की दुकानों पर भी मुस्लिम खरीदारों की भीड़ नजर आई। महिलाएं घरों में विशेष खान पान के इंतजाम में व्यस्त रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement