Advertisement
मुस्कान कार्यक्रम के संबंध में कार्यशाला

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियानों से जिले के सभी खण्डों में लिंगानुपात में आशातीत सुधार हो रहा है। राकेश कवंर ने कहा कि मुस्कान कार्यक्रम के तहत जिले की सभी पंचायतों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती माताओं के बारे में जानकारी एकत्रित करेंगी। ये कार्यकर्ता यह सुनिश्चित बनाएंगी कि गर्भाधान के 70 दिनों के भीतर गर्भवती माताएं समीप के आंगनवाड़ी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक केन्द्र अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर गर्भाधान का पंजीकरण करवाएं। इस पंजीकरण से जहां शिशु के जन्म तक माता एवं शिशु की पूरी जानकारी रखी जा सकेगी वहीं गर्भवती माता को समय≤ पर दी जाने वाली दवाओं का ब्यौरा भी सुनिश्चित होगा।
उपायुक्त ने कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी जिले की सभी पंचायतों में गत पांच वर्षों में जनसंख्या में हुए बढ़ौतरी का सर्वेक्षण करेंगे। सर्वेक्षण के तहत लड़कों एवं लड़कियों की संख्या का पूरा ब्यौरा एकत्रित किया जाएगा। इस सर्वेक्षण से जिले की प्रत्येक पंचायत के वर्तमान लिंगानुपात की जानकारी प्राप्त होगी। उन पंचायतों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाएगा जहां पर लिंगानुपात कम है। इन पंचायतों को ‘रैड अलर्ट’ पंचायत के रूप में चिन्हित कर सघन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए पंचायत, उपमण्डल तथा जिला स्तर पर समितियां गठित करने का मामला प्रदेश सरकार को प्रेषित किया जाएगा।
उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करें।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला
Advertisement
सोलन
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


