Murder Mystery solved, read the full case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुलझ गई हत्या की गुत्थी, पढ़ें पूरा मामला

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 11:13 AM (IST)
सुलझ गई हत्या की गुत्थी, पढ़ें पूरा मामला
अलीगढ़। थाना मडराक में हाईवे के समीप महिला की हत्या कर शव सड़क दुर्घटना दर्शाने के लिये फेंका गया था। महिला की हत्या का राजफाश करते हुए पुलिस ने पति व जेठ को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सीओ पंकज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच नवंवर 2016 को मडराक थाने के अन्तर्गत हाईवे के समीप एक महिला का शव मिला था। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया था। इसी दौरान मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका ज़ाहिर की थी। इस बिन्दु पर जांच पड़ताल करते हुए मृतका के आठ वर्षीय बालक आकाश ने हत्या की कहानी पुलिस को बताया कि उसकी मां को पिता महेन्द्र सिंह व रुपकिशोर ने मिल कर की थी। रुपकिशोर व महेन्द्र दोनों मजदूरी करते हैं थाना मडराक के गांव नगला मंदिर में रह रहे थे। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement