नई दिल्ली। अपने कुनबे और पार्टी में मचे घमासान के बाद समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पूरी तरह डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। साथ ही वह छोटे भाई शिवपाल पर मेहरबान बने हुए हैं। उन्होंने गुरुवार को न्यूज चैनल आजतक सें कहा कि शिवपाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे और अखिलेश कैबिनेट में भी वह अपना जिम्मा निभाएंगे।
अपने इस फैसले से मुलायम ने शिवपाल के उन जख्मों पर महरम लगाने की कोशिश की है, जो मुख्यमंत्री अखिलेश ने उनके विभाग छीनने के साथ उनके करीबियों की कैबिनेट से छुट्टी कर दिए हैं। मुलायम ने कहा कि उन्होंने यह फैसला भाई रामगोपाल यादव के साथ मिलकर किया है। इसके साथ मुलायम ने यह भी जता दिया, ‘पार्टी अध्यक्ष मैं हूं।’ सपा सुप्रीमो से जब पूछा गया कि क्या अखिलेश आपसे पूछकर फैसले लेते हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं पार्टी का अध्यक्ष हूं।
नेताजी बोले- शिवपाल नाराज नहीं