Mud scandal decorated to meet death-Pasla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौड़ कांड करने को मिले सजाये मौत-पासला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 7:58 PM (IST)
मौड़ कांड करने को मिले सजाये मौत-पासला
बठिंडा। गत 31 जनवरी को मौड़ मंडी में कांग्रेसी प्रत्याशी हरमंदर सिंह जस्सी की नुक्कड़ सभा के बाद हुये धमाके में मारे गये 10 वर्षीय बच्चे जपसिमरन सिंह की मौड़ मंडी के विश्वकर्मा भवन में आयोजित अंतिम अरदास में बड़ी संख्या में लोग व नेता शामिल हुये। इस अवसर पर इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी आफ इंडिया के नेता मंगत राम पासला ने कहाकि ऐसी घिनौनी कारवाई करने वालों को मौत की सजा मिलनी चाहिये ताकि फिर से कोई ऐसा कांड करने की हिम्मत न कर सके। मौड़ से कांग्रेसी प्रत्याशी हरमंदर सिंह जस्सी ने कहाकि इस धमाके में मारे गये बच्चों व दूसरे लोगों को वह कभी नहीं भुला सकते तथा यह हादसा उन्हें पूरी जिंदगी याद रहेगा क्योंकि यह धमाका उनकी आंखों के सामने हुया था। उन्होंने कहाकि पंजााब में कांग्रेस की सरकार बनने पर मृतकों के वारिसों को 50-50 लाख रूपये मुआविजा वहीं घायलों को पांच-पांच लाख रूपये मुआविजा दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त उनके परिवार के एक-एक सदस्य कौ नौकरी दी जायेगी। बच्चे जपसिमरन सिंह के परिवार के सदस्यों ने इस बात पर रोष जताया कि 10 दिन बीत जाने पर भी बच्चों व दूसरे लोगों के हत्यारों का पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ सकी। अंतिम अरदास के अवसर पर प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार ओम प्रकाश सिंह जिंदल, नगर परिषद मौड़ के अध्यक्ष ज्ञान सिंह, आम आदमी पार्टी के मौड़ मंडी से प्रत्याशी जगदेव सिंह कमालू, शिअद के प्रत्याशी जनमेजा सिंह सेखों व मंडी निवासी पस्थित थे। इसी कांड में मारे गये 12 वर्षीय बच्चे सौरभ सिंगला की अंतिम अरदास 12 फरवरी को मौड़ मंडी रेलवे स्टेशन के नजदीक श्री सनातन धर्मशााला में रखी गई है। इस कांड को लेकर आज भी लोगों में सहम का वातावरण है।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement