Advertisement
आंबेडकर भवन में हॉल निर्माण के लिए सांसद बेनीवाल ने दिए 10 लाख रुपए

सांसद ने कहा बाबा साहब ने संविधान में आरक्षण रूपी हक वंचितों और पिछड़े वर्ग को दिया। लेकिन आज भी सत्ता में बैठे लोगों की अनदेखी वजह से आरक्षण में तय प्रावधानों के साथ छेड़छाड़ कर दी जाती है। लोकसभा में उन्होंने समय समय पर आरक्षण के संरक्षण की मांग उठाई। बेनीवाल ने नागौर शहर में आंबेडकर भवन में सांसद कोष से 10 लाख रुपए हॉल के निर्माण के लिए देने की घोषणा की।
सांसद ने कहा जब भी कहीं अनुसूचित जाति ,जनजाति और गरीब लोगों पर जुल्म की बात सामने आती है तब आरएलपी सबसे पहले उनके हितों की लड़ाई लड़ने आगे खड़ी नजर आती है। बेनीवाल ने नागौर आवास पर नियमित जन सुनवाई करके लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नागौर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


