Advertisement
मां की डांट से क्षुब्ध बेटे ने लगाई फांसी

चकेरी के देहली सुजानपुर में रहने वाला महेन्द्र राजपूत (25) कबाड़ का काम करता था। बीती रात महेन्द्र शराब के नशे में घर आया। जिसको लेकर मां कमलादेवी ने उसे डांट दिया। युवक कमरे में गया और चादर का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटकर आत्महत्या कर ली। सुबह मां बेटे को जगाने पहुंची दो बेटे का शव फांसी के सहारे लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
[# यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


