mother scold the son for studies, son Missing -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मां ने पढ़ाई को लेकर डांटा तो लापता हुआ बेटा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जुलाई 2017 8:54 PM (IST)
मां ने पढ़ाई को लेकर डांटा तो लापता हुआ बेटा
कोटा। पढ़ाई के लिए अपने बेटे को डांटना एक मां को इतना भारी पड़ गया कि बेटा बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चला गया। उसका पता नहीं लगने पर परिजनों ने गुमानपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। दरअसल इटावा निवासी नरेन्द्र पॉलीटेक्निक कॉलेज से पढ़ाई कर रह था। इसी साल परीक्षा परिणाम में नरेन्द्र की सप्लीमेंट्री आई थी। इस पर छात्र की मां ने उसे डांट दिया। इसी बात को लेकर छात्र घर से लापता हो गया। वहीं दो दिन तक छात्र का सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज करवा दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement