सोसाइटी के मानद अध्यक्ष डा एस के सरकार ने बताया
मंगलवार को सुबह मा दुर्गा से वर्ष पर्यन्त खुशहाली व समृद्धि की कामना
करके प्रात: 8:30 बजें दर्पण विसर्जन का कार्यक्रम होगा ।2 से 4:00 बजे तक
महिलाओं द्वारा मां को सिन्दूर लगााने के साथ ही सिन्दूर उत्सव मनाया
जाएगा। इसके बाद शाम को 4 बजे सुसज्जित वाहन में मां दुर्गा की प्रतिमा को
शोभायात्रा के रूप में ले जाकर मावठा (आमेर) में विसर्जित किया जायेगा।