Advertisement
उदयपुर जिले में हर आयु वर्ग के 386000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक
ग्रामीण ओलम्पिक में ब्लॉक एवं खेल वार टीमें गठित की गई हैं। कबड्डी में सर्वाधिक 10031, रस्साकशी में 7834, वॉलीबॉल में 4340, खो-खो में 3999, टेनिस बॉल क्रिकेट में 3625, फुटबॉल में 1208 तथा शुटिंग वॉलीबाल में 961 टीमें बनाई गई हैं। वहीं ब्लॉकवार सर्वाधिक टीमें फलासिया में 3414 गठित की हैं। इसके अलावा गोगुन्दा में 787, सराड़ा में 667, गिर्वा में 2211, झाडोल में 2184, बडगांव में 2932, भीण्डर में 2120, सायरा में 1288, सेमारी में 609, कोटड़ा में 1335, लसाड़िया में 1716, नयागांव में 785, सलूम्बर में 1256, झल्लारा में 1225, ऋषभदेव में 1086, खेरवाड़ा में 2455, कुराबड़ में 1726, मावली में 2376, जयसमंद में 907 तथा वल्लभनगर ब्लॉक में 993 टीमें गठित की गई हैं।
राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक
पहले बार आयोजित होने जा रहे शहरी ओलम्पिक में भी लोगों ने खासा उत्साह दिखाया है। शहरी ओलम्पिक के लिए गठित कुल 6743 टीमों में से 5182 टीमें अकेले उदयपुर शहर की हैं। सलूम्बर में 280, कानोड़ में 241, फतहनगर में 460, ऋषभदेव में 147, सेमारी में 98 व भीण्डर में 335 टीमें बनाई गई हैं। खेल वार कबड्डी में 710, टेनिस बॉल क्रिकेट में 806, खो-खो में 699, वॉलीबॉल में 812, फुटबॉल में 336, बॉस्केटबॉल में 329, एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में 1951, 200 मीटर दौड़ में 794 व 400 मीटर दौड़ में 336 टीमें गठित की हैं।
तैयारियों को अंतिम रूप
राजीव गांधी खेल ओलम्पिक के सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मुख्य नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद सलोनी खेमका के निर्देशन में खेल, स्थानीय निकाय, जिला परिषद एवं पंचायतीराज, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, खेल प्रेमी और खिलाड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मैदान तैयार कर लिए गए हैं, वहीं उद्घाटन समारोह को लेकर भी व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सीईओ खेमका ने गुरूवार को बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उधर, 25 जुलाई से टीमों के अभ्यास मैच भी चल रहे हैं। इसमें खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


