Advertisement
अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के लिए शहर में 365 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष शहर चित्तौड़गढ़ में लगभग 21 लाइसेंसी गणेश मूर्तियाँ और कई घरेलू मूर्तियाँ शहर के गम्भीरी नदी तट पर विसर्जित की जाएंगी। चित्तौड़गढ़ नगर निगम के सहयोग से विसर्जन स्थलों पर जीवन रक्षक (तैराक) भी तैनात रहेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता दी जा सके।
एएसपी सरिता सिंह के अनुसार शहर में 21 लाइसेंस धारी झांकियों के साथ प्रत्येक झांकी के साथ 3 पुलिस कर्मी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। गोल प्याऊ चौराहे पर, जुलूस के मार्ग में 6 सेक्टर में, छतों पर, शहर के 17 स्थाई पिकेटों पर, प्रतिमा विसर्जन स्थल गम्भीरी नदी तट पर, शहर के पश्चिमी भाग प्रतापनगर, कुम्भा नगर आदि क्षेत्रों में, शहर में यातायात व्यवस्था के लिए डीएसपी रामेश्वर लाल, पुलिस निरीक्षक मोतीराम व पुलिस कर्मी आदि तैनात रहेंगे।
निगरानी के कड़े इंतजाम-
शहर भर में लगे अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। ड्रोन कैमरे भीड़ पर नजर रखने में मदद करेंगे। साथ ही निजी ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यातायात पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वर लाल ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस भी पूरे दिन सक्रिय रहेगी ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे और किसी तरह की जाम की स्थिति न बने। जुलूस के दौरान उचित ट्राफिक डाइवर्जन देकर यातायात व्यवस्था बनाए रखते हुए जुलुस के मार्ग को सामान्य यातायात से मुक्त रखने की व्यवस्था की गई हैं।
इसी प्रकार जिले के अन्य सभी आठों वृत्त क्षेत्रों में व्यापक पुलिस प्रबंध किया गया है। एसपी त्रिपाठी ने कहा कि यह व्यापक सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चित्तौड़गढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


