Moot Court Competition Organized at Shri JJT University: Law Students Demonstrate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री जेजेटी विश्वविद्यालय में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन : कानून के विद्यार्थियों ने वाद-विवाद और विधिक कौशल का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 4:06 PM (IST)
श्री जेजेटी विश्वविद्यालय में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन : कानून के विद्यार्थियों ने वाद-विवाद और विधिक कौशल का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
झुंझुनूं। श्री जेजेटी विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा विद्यार्थियों के व्यावहारिक विधिक ज्ञान, तार्किक क्षमता और प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल को निखारने के उद्देश्य से एक मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के सहयोग से आयोजित इस विधिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने वास्तविक अदालती माहौल में गहन कानूनी तर्कों और प्रस्तुतिकरण की छाप छोड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. विजयमाला के स्वागत उद्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल और प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। तार्किक क्षमता और विधिक समझ की कसौटी पर परखे गए प्रतिभागी
प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक मंडल के रूप में झुंझुनू के वरिष्ठ अधिवक्ता जहीर मोहम्मद फारूकी, डीन डॉ. अनिल कुमार तथा प्रॉक्टर डॉ. अरुण कुमार उपस्थित रहे:
दिए व्यावहारिक सुझाव: निर्णायकों ने विद्यार्थियों के कानूनी तर्कों, साक्ष्यों की व्याख्या, प्रस्तुतिकरण शैली और विधिक समझ का बारीकी से मूल्यांकन किया। साथ ही, उन्होंने भावी अधिवक्ताओं को वकालत के पेशे में व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
व्यावहारिक शिक्षा पर बल: विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने अपने संबोधन में विधि शिक्षा के व्यावहारिक पक्ष के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे मूट कोर्ट आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और समग्र विधिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं।
विजेता प्रतिभागियों का सम्मान, संकाय सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. आशिमा के कुशल नेतृत्व और प्रभावी समन्वय में प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को निरंतर प्रोत्साहित किया और अंत में सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. धर्मेन्द्र कौशिक, डॉ. शिवकुमार, डॉ. नीरज बसोतिया, डॉ. हरीश पुरोहित, डॉ. युसुफ अली, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. ज्योति सोनी, डॉ. कंचन, डॉ. दिनेश, डॉ. अश्वनी, डॉ. अपर्णा, डॉ. सरिता, सुधीर, पंकज सहित विधि विभाग के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement