Advertisement
मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय : सीपी जोशी

निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री मीणा ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
सांसद जोशी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
सांसद सीपी जोशी ने उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज भारत विश्व में एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और ऐसे शिविर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार समन्वय के साथ जनहित में कार्य कर रही हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति को सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रतापगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


