Advertisement
मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लेकर भारत को विश्व पटल पर किया मजबूत : पुष्कर सिंह धामी

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि सीएए की गंगौत्री उत्तराखंड से निकली है, जो पूरे देश में जाएगी। घमंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए धामी ने कहा कि इंडी गठबंधन और कांग्रेस धर्म के हिसाब से अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने के पक्ष में है और कनार्टक में दे भी चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति की वजह से इन लोगों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
धामी ने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने लगातार लम्बे समय से फरीदाबाद की सेवा की है और केंद्र में मंत्री बनकर फरीदाबाद का सम्मान बढ़ाया है। कृष्णपाल गुर्जर को यदि इस बार भी ज्यादा मतों से चुनाव जिताकर भेजोगे तो मोदी सरकार और मजबूत होगी, मजबूत सरकार से मजबूत देश बनेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि 25 मई को चाहे कितनी गर्मी क्यों न हो, आपको रूकना नहीं है, थकना नहीं है एक-एक कमल का फूल आपको दबाना है, फूल दबने से ही कृष्णपाल को ताकत मिलेगी जो नरेंद्र मोदी जी को जाएगी।
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी के रुप में पहला ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए दिन-रात बिना रूके, बिना थके जुटा हुआ है। मोदी देश को उन्नत बनाना चाहते है, जबकि विपक्ष मोदी को हटाना चाहता है, क्योंकि विपक्ष के पास आज कोई चेहरा नहीं है, जो चेहरे हैं वह जमानत पर छूटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष चेहरा स्पष्ट करता है तो उनकी उम्मीद चार जून से पहले ही टूट जाएगी। इसके बाद उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेहतपुर में उत्तराखण्ड समाज द्वारा ओमप्रकाश रक्षवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना ने जनसभा में भारी संख्या में पहुंचे लोगों का तहेदिल से आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड से देवभूमि से चलकर कृष्ण आए हैं और कृष्णपाल को जिताने आए हैं, उनके लिए वोट मांगने आए है, हम उनका फरीदाबाद की धरा पर पधारने पर भव्य स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एमपी, एमएलए का नहीं बल्कि भारत को विश्वगुरु बनाना का है, मोदी जी के सुरक्षित हाथों में देश रहेगा तो इसकी कायाकल्प होगी, यह विश्व में और उच्च मुकाम हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस सालों में जितना विकास किया है, उतना विकास आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया।
इस अवसर पर युवा भाजपा नेता मनमोहन भड़ाना ने जनसभा में पहुंचने पर लोगों का अभिवादन करते हुए मंच पर मौजूद सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर पिछली दो बारों से भी ज्यादा मतों से जितकर अपने ही रिकार्ड को तोड़ेंगे और तीसरी बार मोदी कैबिनेट में मंत्री बनकर फरीदाबाद के विकास को चार चांद लगाएंगे। उन्होंने मंच से भाजपा नेताओं के समक्ष खोरी में हुई तोडफ़ोड़ से बेघर हुए लोगों को पुनः बसाने की गुजारिश भी की।
इस अवसर पर निवर्तमान महापौर सुमन बाला, देवेंद्र भड़ाना, भाजपा नेता धर्मबीर भड़ाना, अंजू भड़ाना, आजाद भड़ाना, बलवीर भड़ाना, वीरेंद्र भड़ाना, बिल्लू भगत जी, अनीता शर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फरीदाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


