Mobile veterinary unit vehicles flagged off-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

khaskhabar.com: शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 6:14 PM (IST)
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सीकर। भारत सरकार की योजना के तहत शनिवार को जवाहर लाल नेहरू मार्ग जयपुर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई वाहनों कों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। योजना के तहत राज्य में कुल 536 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई वाहन पशुपालकों को निःशुल्क सेवा प्रदान करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम पशुधन भवन केम्पस सीकर में आयोजित किया गया। जहां सीकर सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती एवं जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने पांच मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ओमप्रकाश विश्नोई अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर, पूर्व विधायक सीकर रतन जलधारी, पवन मोदी, पिपराली प्रधान मनभरी देवी, डॉ. शंकर लाल कुमावत संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सीकर, डॉ. वीरेन्द्र कुमार वर्मा उपनिदेशक पशुधन विकास सीकर, डॉ. अजंल बल उप निदेशक ब.उ. प. चिकित्सालय सीकर एवं पशुपालन परिसर का समस्त स्टाफ एवं आमजन बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement