यौन अत्याचार की खबर लगाने पर विधायक के भाई ने दी धमकी
khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 6:09 PM (IST)
चितौडग़ढ़। जिले की कपासन विधानसभा से विधायक अर्जुनलाल जीनगर के भाई लक्ष्मीलाल जीनगर के विरुद्ध पुलिस ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर पाबंद करने का आग्रह किया है। पुलिस के अनुसार विधायक के भाई ने जून माह में पत्रकार भुवनेश व्यास को फोन पर व आमने-सामने देख लेने की धमकी दी। दरसल विधायक के भाई महिलाओं पर यौन अत्याचार, अवैध खनन सहित विभिन्न खबरों के प्रकाशन से पत्रकार से खफा है। इस सबंध में कोतवाली थाना पुलिस में परिवाद दर्ज कर मामला धारा 107, 116 (3) में पाया। जिसके बाद पुलिस की ओर से कोर्ट से आग्रह किया गया है।