डिप्टी सीएमएचओ डॉ अरुण चमडिय़़ा ने जानकारी दी कि राजसमन्द से आए पीएमओ डॉ
सीएल डूंगरवाल व हैल्थ मैनेजर ज्योति मीणा ने धोलीपाल सीएचसी का निरीक्षण
किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर आने वाली सीएचसी को
15 लाख, द्वितीय स्थान पर आने वाली सीएचसी को 10 लाख व तृतीय स्थान पर रहने
वाले को एक लाख रुपए दिए जाएंगे।