Advertisement
यूपी में लापता बीएसएफ जवान का मिला शव, बेटा गिरफ्तार

मृतक के भाई जितेंद्र सिंह ने अपने भाई की गुमशुदगी की शिकायत बुलंदशहर के औगाटा पुलिस थाने में दर्ज कराई। उन्होंने संदेह व्यक्त किया था कि उनके लापता होने में उनके बेटे शामिल हो सकते हैं।
एसएसपी ने कहा कि उनके बेटों ने भी 29 मई को अपने पिता के लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। तब से हम मामले की जांच कर रहे हैं।
बेटे ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने और उसके भाई ने कथित तौर पर उनके पिता की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। उन्हें शक था कि पिता जी की अपनी बड़ी बहू पर बुरी नजर थी।
जिसके बाद पुलिस ने छोटे बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बुलंदशहर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


