Mirzapur: Massive fire in three Gomitis parked at Mahuli intersection, cylinder explosion causes panic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिर्जापुर: महुली चौराहे पर खड़ी तीन गोमीतियों में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

khaskhabar.com: शनिवार, 10 मई 2025 2:42 PM (IST)
मिर्जापुर: महुली चौराहे पर खड़ी तीन गोमीतियों में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप
मिर्जापुर, अहरौरा थाना क्षेत्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित महुली चौराहे के पास खड़ी तीन गोमीतियों में शुक्रवार रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गोमीतियों में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे पूरी गोमीतियां चिथड़े-चिथड़े हो गईं और भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहरौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग से हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement