minister Devasi provoked while seen perturbations in dungarpur hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डूंगरपुर अस्पताल में अव्यवस्थाएं देख भडक़े मंत्री देवासी

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 2:10 PM (IST)
डूंगरपुर अस्पताल में अव्यवस्थाएं देख भडक़े मंत्री देवासी
डूंगरपुर। राज्य के गोपालन व जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने गुरुवार को जिले के सबसे बड़े अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री बिना किसी को बताए सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। वहां अस्पताल के बाहर बैठे मरीज से हालचाल पूछा और उसकी दवाई की पर्ची को देखा। उसमें लिखी दवाओं की जानकारी ली। मरीज ने बताया कि ये दवाएं अस्पताल में नहीं हैं, मरीजों को बाहर से दवाएं लेनी पड़ रही हैं। इस पर मंत्री काफी नाराज हुए। बाद में मंत्री ने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड का निरिक्षण किया। एक वार्ड में एक ही बेड पर तीन-तीन मरीजों को देख मंत्री ने आश्चर्य व्यक्त किया। ऐसे कैसे करते हो इलाज

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement