अमृतसर। स्थानीय निकाय मंत्री पंजाब अनिल जोशी द्वारा सर्कुलर रोड स्थित ट्रिलियम माल के इर्द गिर्द तैयार किए जा रहे फिटनेस स्ट्रीट में साइकिल ट्रैक को बनाने के चल रहे काम का निरीक्षण किया गया। जोशी ने कहा कि इस साइकिल ट्रैक का काम आखरी चरण में है और कुछ ही दिनों में इसका काम पूरा होने पर इसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर तैयार की गई बहुत ही खूबसूरत सैरगाह को भी लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। फिटनेस स्ट्रीट पर लोगों के कसरत करने के लिए ओपन एयर जिम मशीनें भी लगाई गई है।
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपएयह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS