Mining activity stopped for two months in Mewat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेवात में खनन गतिविधियों पर दो माह के लिए रोक

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 10:07 PM (IST)
मेवात में खनन गतिविधियों पर दो माह के लिए रोक
नूंह। मेवात में आगामी दो माह के लिए सभी तरह की खनन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1971 की धारा 144 के तहत आदेश पारित कर जिले में गैर मुमकिन पहाड़ों में खुदाई के लिए विस्फोटक पदार्थ, जेसीबी, खोदक मशीन व ड्रिल मशीनों के प्रवेश व प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया है। जिला कलेक्टर ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अवैध खनन पर प्रतिबंध से संबंधित आदेश दिए हुए हैं। इन आदेशों की अनुपालना में जिला मेवात में खनन गतिविधियों पर आगामी दो माह के लिए पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सरकारी विकास से संबंधित कार्यों व जनहित के लिए जिले के संबंधित उप-मंडलाधीश से लिखित अनुमति प्राप्त करने के बाद ही यह मशीनें प्रयोग में लाई जाएं। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधीश मनीराम शर्मा ने जारी आदेशों में कहा है कि विस्फोटक पदार्थों के साथ अवैध खनन गतिविधि मानवीय जीवन, उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए खतरा हैं। अत: इन पदार्थों की प्राप्ति, भंडारण, बिक्री व निपटान पर प्रतिबंध रहेगा। जिलाधीश ने ऐसे सभी अनुमति पत्रों को आगामी दो माह तक रद्द कर दिया है। इस अवधि के दौरान मेवात जिले की सीमा के भीतर कोई भी व्यक्ति पहाड़ी क्षेत्रों में अवैध खनन के मकसद से विस्फोटक पदार्थों की प्राप्ति, भंडारण, बिक्री व उसका निपटान नहीं कर पाएगा। जिलाधीश ने अपने आदेशों में सभी उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व संबंधित क्षेत्र के डीएसपी रैंक के अधिकारियों को लाइसेंस होल्डर के सभी स्टॉक चेक करने व उसे सील करने के आदेश भी दिए।

[@ Exclusive:खेल संघों में राजनीति के खिलाड़ियों का खेल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement