Mini Percussion Tanks in karauli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डांग क्षेत्र में जल संकट से निपटने के लिए नई इबारत लिखेगें मिनी परकोलेशन टैंक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 मई 2017 6:16 PM (IST)
डांग क्षेत्र में जल संकट से निपटने के लिए नई इबारत लिखेगें मिनी परकोलेशन टैंक
करौली। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान जिले में जल संकट से निपटने के लिए एक नई इबारत लिख रहा है। जिले के डांग क्षेत्र में जल संरक्षण को लेकर बनाये जा रहे मिनी परकोलेशन टेंक एवं तलाई आगामी वर्षा ऋतु में पानी से भरगें जो जल संरक्षण को एक नई दिशा देगें। डांग क्षेत्र में वर्षा ऋतु में जल का संग्रहण होगा तो पेयजल की समस्या से जूझ रहे मनुष्य एवं मवेशियों के लिए सुनहरे भविष्य की नई तस्वीर लिखी जायेगी। करौली जिले के डांग क्षेत्र में वर्षा का पानी व्यर्थ में बहकर नदी नालों के माध्यम से समुद्र में चला जाता था जिसकी वजह से डांग क्षेत्र में पेयजल एवं सिचांई के लिए पानी की कमी निरन्तर होती चली गई। पथरीली जमीन पर मीलों दूर पानी लाना ग्रामीण महिलाओं के लिए संघर्ष एवं चुनौती बना हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान द्वितीय चरण के अन्तर्गत पंचायत समिति मंडरायल की 4 ग्राम पंचायतों के 12 गांवों में वर्षा जल संग्रहण हेतु कुल 51 निर्माण कार्य प्रस्तावित किये गये है। इन कार्यों के पूर्ण होने पर कुल 2.77 लाख लीटर शुद्व पेयजल का संग्रहण संभव हो सकेगा। वर्तमान में 25 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। 26 कार्य प्रगति पर है। आगामी मानसून सत्र प्रारम्भ में वर्षा जल संग्रहित होने से इन 12 गावों में मनुष्यों, कृषि एवं पशुओं के लिए फ्लोराइड मुक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। अभियान के तहत जल संरक्षण के क्षेत्र मेें करवाये गये निर्माण कार्यो से ना केवल डांग क्षेत्र की पेयजल सम्बन्धी समस्या का निवारण होगा बल्कि भू-जलस्तर में वृद्धि होगी जिससे ना केवल ग्रामीणों के लिए कृषि हेतु आसानी से पानी उपलब्ध हो सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement