Mewari echo in the city of Mahakal, Har Har Mahadev-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महाकाल की नगरी में मेवाड़ी गूंज, हर-हर महादेव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मई 2024 9:24 PM (IST)
महाकाल की नगरी में मेवाड़ी गूंज, हर-हर महादेव
उदयपुर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान की ओर से तीर्थ यात्रा पर निकले उदयपुर के सकल जैन समाज के 1008 यात्रियों का दल शुक्रवार को उज्जैन पहुंचा तो हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा दिया। महाकाल के दर्शन के बाद महाकाल कॉरिडोर का भ्रमण किया और वहां की विशेषताओं को जाना-समझा। मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि गुरुवार को पारसनाथ स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से रवाना होकर करीब 30 घंटे का सफर पूरा करते हुए यात्रियों का दल शुक्रवार को उज्जैन पहुंचा। इस दौरान रास्ते में जितेंद्र सिसोदिया, जैन जागृति सेंटर उदयपुर के अध्यक्ष सुधीर चित्तौड़ा और मंत्री नितिन लोढ़ा के नेतृत्व में यात्रियों ने अपने-अपने कोच में ग्रुप बनाकर धार्मिक प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। ग्रुप ने अंताक्षरी से लेकर हाऊजी गेम खेले गए। बच्चों से लेकर बड़ों ने इसमें भाग लिया। महिलाओं में भी पूरा जोश था। मुख्य संयोजक संजय व अध्यक्ष अशोक कोठारी ने बताया कि उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचने के बाद यात्रियों ने वहां पहुंचते ही भगवान की जयकारों से आसमां गूंजा दिया। यात्रियों ने हर हर महादेव, बम-बम भोले, जय श्री महाकाल के जयकारों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। यात्री तय ड्रेस कोड नीले रंग के वस्त्र में उज्जैन नगरी में थे जिससे उदयपुर के यात्रियों की एकरूपता दिखाई। यात्रियों ने उज्जैन में जैन मंदिरों में भी दर्शन किए। सबसे पहले केसरियाजी, खाराकुआ श्रीपाल, मैना सुंदरी और अवंति पार्श्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके साथ ही भैरवगढ़ मणिभद्र वीर तथा विश्व का प्रथम 45 शिखर वाले कल्याण मंदिर नवग्रह तीर्थ के भी दर्शन किए। मंदिरों में भगवान के जयकारों से गूंजा दिया। यात्रा के मुख्य संयोजक संजय भंडारी, अध्यक्ष अशोक कोठारी, महामंत्री विजयलक्ष्मी गलूंडिया, समन्वयक चंद्रप्रकाश चोरडिय़ा, सुधीर चित्तौड़ा, भूपेंद्र गजावत, राजकुमार गन्ना आदि ने व्यवस्था देखी। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने शुक्रवार को रात्रि विश्राम उज्जैन के मित्तल रिसोर्ट में ही किया। शनिवार दोपहर में यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन उदयपुर के लिए रवाना होगी और रात तक यात्री अपने गंतव्य स्थल उदयपुर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement